HomePoliticsभूपेंद्र हुड्डा ने भारी करनाल में हुंकार: हाथ से हाथ जोड़ो अभियान...

भूपेंद्र हुड्डा ने भारी करनाल में हुंकार: हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के बाद शुरू करेगी घर-घर कांग्रेस अभियान!

भारत जोड़ो यात्रा, विपक्ष आपके समक्ष, हाथ से हाथ जोड़ो अभियान,जनमिलन समारोह और जन आक्रोश रैलियों को मिले जबरदस्त समर्थन के बाद नव वर्ष के मौके पर हरियाणा ईकाई ने ‘घर-घर कांग्रेस’ अभियान शुरू करने का ऐलान किया है। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने आज करनाल में हुई कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान नए अभियान का ऐलान किया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर सर्कुलर जल्द जारी कर दिया जाएगा। कार्यकर्ताओं की मीटिंग के दौरान सभी ने अपने अपने सुझाव रखे। गठबन्धन सरकार को उखाड़ने का संकल्प लिया है।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस के सभी कार्यक्रमों को जनता का ऐतिहासिक समर्थन मिल रहा है। अब ‘घर-घर कांग्रेस’ अभियान शुरू होने जा रहा है, जिससे पार्टी को प्रदेश में और मजबूती मिलेगी। सभी नेता लगातार जनता के बीच में हैं। जब तक हरियाणा को बेरोजगारी, अपराध, नशे, कर्ज और जनता पर अत्याचार में नंबर वन बनाने वाली सरकार को उखाड़ कर नहीं फेंक देते, तब तक कांग्रेसी चैन की सांस नहीं लेंगे। प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर 500 रुपये में सस्ता गैस सिलेंडर देकर गृहणियों को महंगाई से, 2 लाख खाली पदों को भरके युवाओं को बेरोजगारी से और क़ानून व्यवस्था को मजबूत कर जनता को अपराध से मुक्ति देने का काम करेंगे। इसी तरह गरीबों को 100-100 गज़ के प्लॉट व मकान देने की योजना को फिर से शुरू किया जाएगा। साथ ही कर्मचारियों को ओपीएस, 300 यूनिट बिजली फ्री ,बुजुर्गों को 6000 रुपये पेंशन का लाभ देने के लिए भी कांग्रेस प्रतिबद्ध है।

खिलाड़ियों द्वारा पुरस्कार वापसी पर हुड्डा ने कहा कि खिलाड़ी देश की शान हैं। उन्हें न्याय के लिए लंबा संघर्ष करना पड़ रहा है। जबकि सरकार को खुद आगे आकर न्याय सुनिश्चित करना चाहिए। लेकिन सत्ता में बैठे लोग आरोपियों का बचाव कर रहे हैं। हरियाणा की बीजेपी-जेजेपी सरकार मूकदर्शक बनी तमाशा देख रही है। एसवाईएल के मुद्दे पर टिप्पणी करते हुए हुड्डा ने कहा कि मौजूदा सरकार लगातार हरियाणा के हितों की अनदेखी कर रही हैं। प्रदेश को उसके हक का पानी दिलवाने के लिए सरकार गंभीर नहीं है। हुड्डा ने कहा बीजेपी-जेजेपी की सरकार सिर्फ लाठी और गोली के दम पर चल रही है जबकि लोकतंत्र में लोगों का दिल जितने से सरकारें चलती हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments