HomePoliticsमुख्यमंत्री आज करनाल में करेंगे जनसंवाद

मुख्यमंत्री आज करनाल में करेंगे जनसंवाद

करनाल। शहर विधायक एवं मुख्यमंत्री मनोहर लाल 13 जनवरी लोहड़ी पर्व पर शनिवार को करनाल आएंगे। वह यहां बसंत विहार व जरीफाबाद गांव में जनसंवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। उपायुक्त अनीश यादव ने अधिकारियों की टीम के साथ शुक्रवार को कार्यक्रम स्थलों का जायजा लिया।


उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल 13 जनवरी को सबसे पहले वार्ड नंबर एक के बसंत विहार स्थित श्री राम चरित मानस सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में जनसंवाद करेंगे। वे यहां लोगों की समस्याएं सुनेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री करनाल विधानसभा क्षेत्र के गांव जरीफाबाद में वहां के लोगों के साथ भी जनसंवाद करेंगे।


इंतजामों व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे अधिकारियों में पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन, एसडीएम करनाल अनुभव मेहता, नगर निगम की संयुक्त आयुक्त अदिति शर्मा, पूर्व डिप्टी मेयर नवीन कुमार, जरीफाबाद गांव के सरपंच प्रतिनिधि प्रवीन शर्मा शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments