HomePoliticsहरियाणा भाजपा प्रभारी ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गांव सांघी में विकसित...

हरियाणा भाजपा प्रभारी ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गांव सांघी में विकसित भारत संकल्प यात्रा को संबोधित किया है। 

बिप्लब देब ने कहा कि रोहतक की जनता नरेंद्र मोदी को ही तीसरी बार प्रधानमंत्री देखना चाहती है। प्रदेश की जनता को रोटी से पहले सम्मान चाहिए। प्रदेश की जनता को सम्मान केवल नरेंद्र मोदी ने दिया है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका लाभ उठाने का आह्वान किया।

विकसित भारत संकल्प यात्रा में सांसद अरविंद शर्मा, राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगडा ने भी मोदी-मनोहर सरकार की योजनाओं को जनता के सामने रखा। यात्रा में योजनाओं का लाभ देने के लिए लगी प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी के नाम से ही इस ठिठुरती ठंड में नई उर्जा व गर्मी का संचार होता है, जबकि राहुल गांधी के नाम से ही मूर्छा सी छा जाती है।

उन्होंने कहा कि सांघी के लोगों को सम्मान चाहिए। प्रदेश के लोग रोटी कम खा लेंगे, लेकिन देश-प्रदेश के सम्मान को कम नहीं होने देंगे। प्रधानमंत्री के प्रति जनता में जो सम्मान है, उसी का परिणाम सांसद अरविंद शर्मा हैं।

इन्हें जनता ने आशीर्वाद देकर संसद भेजा है। रोहतक की जनता चाहती है कि देश का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही रहे। उन्होंने लोगों को विकसित भारत बनाने का संकल्प दिलाते हुए 87 वर्षीय बुजुर्ग कार्यकर्ता को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।

इस मौके पर सांसद डॉ. अरविंद शर्मा, राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा, पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल, जिला परिषद चेयरपर्सन मंजू हुड्डा, भाजपा जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका, रेनू डाबला, डॉ. दिनेश घिलोड़, सीनियर डिप्टी मेयर राजकमल सहगल, महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष सुनीता दांगी, हरिओम भाली, पार्षद सुरेश किराड, ब्लॉक समिति अध्यक्ष सुनील समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments